बेगुसराय, जनवरी 9 -- बेगूसराय, निज संवाददाता। जिले के 2888 छात्रों को जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र के द्वारा सर्टिफिकेट केस की प्रक्रिया की जा रही है। वैसे छात्र-छात्राओं के ऊपर कारवाई की जा रही है, जो मुख्यमंत्री स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड से ऋण लिया एवं विभाग द्वारा आठ बार नोटिस भेजने के बावजूद भी बेरोजगार होने की शपथ पत्र कार्यालय में दाखिल नहीं किया। मुख्यमंत्री स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के लाभान्वित 1470 छात्रों पर नीलामी केस दर्ज किया गया है। बिहार राज्य शिक्षा वित्त निगम बेगूसराय के सहायक प्रबंधक अजय कुमार राय ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सात निश्चय योजना में शामिल आर्थिक हल युवाओं को बल के अंतर्गत मुख्यमंत्री स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के तहत तीन या चार वर्षीय तकनीकी शिक्षा के लिए ऋण दिया गया है। वैसे छात्र जिन्होंने शिक्षा...