लखनऊ, जुलाई 21 -- -29 दिसंबर 2022 में मिले थे आखिरी बार लखनऊ, विशेष संवाददाता कैसरगंज से भाजपा के पूर्व सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह ने सोमवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। मुख्यमंत्री के आवास पांच कालीदास मार्ग पर हुई मुलाकात में दोनों नेताओं ने करीब 55 मिनट तक बातचीत की। इस मुलाकात को सियासी नजरिये से देखा जा रहा है। दरअसल, ब्रजभूषण शरण सिंह लगातार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार के अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठाते रहे हैं। ब्रजभूषण शरण सिंह सोमवार को करीब 5.30 बजे लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। ब्रजभूषण शरण सिंह ने बताया कि वह आज मिलने गए थे। इस दौरान मुख्यमंत्री से उनकी 55 मिनट तक मुलाकात हुई। ब्रजभूषण की मुख्यमंत्री से यह मुलाकात 31 महीने बाद हुई है। पिछली बार उनकी मुख्यमंत्री से मुलाकात 29...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.