फरीदाबाद, नवम्बर 6 -- नूंह। सोहना आईएमटी में गुरुवार को किसानों की न्याय महापंचायत हुई, जिसमें संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं ने हिस्सा लिया। पंचायत सुबह दस बजे से शाम छह बजे तक आठ घंटे तक चली। इस दौरान जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ किसानों की तीन चरणों मे बैठक हुई। इसमें फैसला लिया गया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से किसानों की मुलाकात करवाई जाएगी और तब तक आईएमटी में सरकार का निर्माण कार्य बंद रहेगा। किसानों का धरना जारी रहेगा। किसान न्याय महापंचायत में काफी गहमागहमी रही। किसान और पुलिस शाम तक अपने-अपने मोर्चे पर डटे रहे। फैसला होने तक संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं ने पंचायत जारी रखने का दबाव बनाया, जिसका असर दिखाई दिया। एक घंटे के अल्टीमेटम के बाद प्रशासन के अधिकारी पंचायत में किसानों से बात करने के लिए पहुंचे। किसान संयुक्त मोर्च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.