मऊ, अक्टूबर 12 -- मऊ, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में मधुबन विधायक रामविलास चौहान की शिष्टाचार भेंट हुई। इस दौरान विधायक ने मधुबन विधानसभा क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की। क्षेत्र की जरूरतों और जन अपेक्षाओं के मद्देनजर कई प्रमुख विषयों पर मुख्यमंत्री का ध्यान आकृषित कर सहयोग मांगा। मधुबन विधायक रामविलास चौहान ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है की बीते दिनों उनके प्रस्ताव पर मधुबन-दोहरीघाट मार्ग के निर्माण कार्य के लिए वित्तीय स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है। लेकिन कुछ तकनीकी कार्य अब तक शुरू नही हो चुका है। इसपर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधायक को आश्वस्त किया कि जो भी तकनीकी खामी है उसे जल्द ही दूर किया जाएगा। विधायक रामविलास चौहान ने बताया कि यह एक शिष्टाचार मुलाकात थी। म...