पटना, फरवरी 17 -- स्पेश एप्लीकेशन सेंटर, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के निदेशक निलेश एम. देसाई ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से शिष्टाचार मुलाकात की। विधान परिषद् के सभापति अवधेश नारायण सिंह के कक्ष में हुई इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने पुष्प गुच्छ भेंटकर श्री देसाई का स्वागत किया। श्री देसाई ने मुख्यमंत्री का प्रतीक चिह्न भेंटकर अभिनंदन किया। इस अवसर पर विधान परिषद सभापति के अलावा ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, स्पेश एप्लीकेशन सेंटर, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के वैज्ञानिक दीपक सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि और डॉ. चन्द्रशेखर सिंह उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...