घाटशिला, फरवरी 20 -- धालभूमगढ़, संवाददाता। प्रखंड के 83 विद्यालयों की रसोईया संयोजिका की समूह अपनी मांगों के समर्थन में धालभूमगढ़ आदर्श मध्य विद्यालय की संयोजिका वनवासी सोरेन के नेतृत्व में मुख्यमंत्री झारखंड सरकार से मिलने गुरुवार को रांची रवाना हो गई हैं। मुख्यमंत्री के समक्ष यह समूह अपनी मांगों को रखते हुए पूरी करने की मांग करेंगी। हड़ताल पर जाने का मुख्य कारण रसोईया संयोजिका को न्यूनतम वेतन लागू करना एवं साल में दो सेट साड़ी देना है। संयोजिका एवं अध्यक्ष को भी रसोईया की तर्ज पर मानदेय प्राप्त हो। स्थाई नियमावली जब तक नहीं बनती है, तब तक रसोइयों को 60 साल की उम्र सीमा की बाध्यता समाप्त करें या फिर उसके परिवार का कोई भी सदस्य को कम पर रखा जाये। काम के दौरान चोट लगने, जल जाने या कोई अंग क्षतिग्रस्त होने पर रसोईया संयोजिका को समुचित इलाज ...