लखनऊ, जनवरी 29 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गुरुवार को औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल नंदी के साथ आयुष केसरवानी का परिवार मिलने पहुंचा। मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। विगत दिनों चित्रकूट के बरगढ़ बाजार में कपड़ा व्यापारी अशोक केसरवानी के 13 वर्षीय पुत्र आयुष केसरवानी की अपहरण करने के बाद हत्या कर दी गई थी। इस हृदयविदारक और वीभत्स घटना ने सभी को भीतर से झकझोर दिया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को इनकाउंटर में ढेर कर दिया और दूसरे आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार का दुख सुना। पूरे घटनाक्रम के बारे में सभी तथ्यों पर जानकारी ली। मंत्री नंदी ने मुख्यमंत्री को घटना की विस्तृत जानकारी देकर वैश्य-व्यापारी समाज की भावनाओं और दुख से अवगत कराया। मुलाकात के दौरान म...