अयोध्या, मई 4 -- सोहावल। विकास खंड क्षेत्र के गांव मुस्तफाबाद के प्रधान मो. नदीम व सचिव अनिमेश के खिलाफ ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री से शिकायत की है। गांव निवासी दिनेश सिंह रावत,रामअचल,राकेश जायसवाल,अनिल मौर्य,फूलचंद,मो.आलम,संतोष पांडेय,सुनील कुमार,जयप्रकाश सिंह आदि की ओर से पीएम और सीएम को भेजी गई शिकायत में आरोप है कि प्रधान की ओर से कूड़ा-करकट और अवशेष को मुस्तफाबाद -सारंगापुर मार्ग किनारे तालाब व नाली की भूमि पर डलवाया जा रहा है। इससे तालाब का अस्तित्व खत्म हो रहा और प्रदूषण फ़ैल रहा है। अधिकारियों ओर से मना करने के बाद भी कृत्य बंद नहीं हुआ। ऐसे में दोनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। --------
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.