बिजनौर, फरवरी 24 -- शहर निवासी परवीन गंभीर ने पूर्व सांसद बिजनौर भारतेन्द्र सिंह के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सेअपने श्रीराम गंभीर कस्तूरी लाल कालेज, बल्दिया में दूसरे हिस्सेदार की शिकायत की है। आरोप है कि कूट रचित और फर्जी कागजों के आधार पर कालेज समिति के खाते से लगभग 15 लाख रुपए निकाल लिए। अब तक इन लोगों ने महाविद्यालय के करीब साढ़े छह करोड़ रुपए फर्जीवाड़ा कर हड़प कर लिये। परवीन गंभीर के अनुसार उच्च न्यायालय ने अपने निर्णय में कहा है कि परवीन गंभीर ही कालेज के प्रबधक है और छह माह में कालेज समिति के चुनाव करायेंगे। कुलपति महात्मा ज्योतिबा फुले विश्वविद्यालय, बरेली ने जिलाधिकारी बिजनौर एवं पुलिस अधीक्षक बिजनौर को माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन के लिए लिखा है। प्रकरण में बीती 21 फरवरी को प्रशासन ने दोनों पक्षों को बुलाया था, जहा...