लखनऊ, फरवरी 22 -- - मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी रवाना - सिंगापुर में 23-24 को तथा जापान में 25-26 को निवेश आकर्षित करेगी टीम यूपी - शीर्ष कंपनियों व निवेशकों के साथ होगा जी-टू-बी संवाद तथा राउंड टेबल मीटिंग लखनऊ, विशेष संवाददाता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी सोमवार को सिंगापुर में यूपी को मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने के लिए प्रतिष्ठित कंपनियों व निवेशकों के साथ बैठकें करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व औद्योगिक विकास मंत्री के साथ वरिष्ठ अधिकारियों का प्रतिनिधि मंडल रविवार रात 10 बजे के करीब विशेष विमान से सिंगापुर रवाना हो गया। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में टीम यूपी सिंगापुर में 23 व 24 फरवरी तथा जापान में 25 व 26 फरवरी को बैठकें करेगी। मुख्यमंत्री सिं...