बुलंदशहर, दिसम्बर 9 -- समाज कल्याण विभाग द्वारा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें 67 जोड़े परिणय सूत्र बंधे। मंगलवार को नगर के एक मैरिज होम में सरकारी योजना के तहत समाज कल्याण विभाग द्वारा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में कुल 67 जोड़े परिणय सूत्र बंधे। इसमें 57 जोड़ों को हिंदू समाज के, जबकि 10 मुस्लिम जोड़ों का निकाह उनकी रीति-रिवाज और परंपराओं के अनुसार कराया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मंत्रोचारण और वैदिक परंपराओं के साथ हुई। मुस्लिम समुदाय के जोड़ों का निकाह काजियों की मौजूदगी में संपन्न हुआ। विभाग द्वारा दूल्हा दुल्हन के लिए मंच, भोजन बैठने की व्यवस्था और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई। मंच पर मौजूद डिबाई विधायक सीपी सिंह, ब्लॉक प्रमुख अतुल कुमार सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी रंजना सिंह, बीडीओ मनीष मिश्रा, विभाग के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.