कौशाम्बी, फरवरी 23 -- विकास खंड कड़ा के सयारां स्थित मैदान में सोमवार को आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत कड़ा व सिराथू ब्लॉक के 71 जोड़े दांपत्य सूत्र में बंध गए। कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने नवविवाहित वर-वधुओं को आशीर्वाद देकर सुखद वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं। समाज कल्याण विभाग की ओर से आयोजित समारोह में सिराथू ब्लॉक के 39 और कड़ा विकासखंड के 32 जोड़ों का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विवाह संपन्न कराया गया। वेदपाठी ब्राह्मणों ने मंत्रोच्चार के बीच अग्नि के सात फेरे दिलाकर वर-वधुओं को जीवन भर साथ निभाने का संकल्प दिलाया। वहीं एक मुस्लिम जोड़े का निकाह मौलवी द्वारा संपन्न कराया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार गरीबों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं संचालित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.