बुलंदशहर, फरवरी 14 -- मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 130 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। सभी को दान दहेज के साथ विदाई दी। शनिवार को एक बारात घर में भव्य सामूहिक विवाह/निकाह समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 13 मुस्लिम एवं 117 हिंदू जोड़े कुल 130 जोड़ों का विवाह/निकाह संपन्न कराया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान कर उनके सुखद वैवाहिक जीवन की मंगलकामना की गईं। इस मौके पर जिला समाज कल्याण अधिकारी रंजना सिंह, समाज कल्याण विकास अधिकारी नीलम सिंह, जहांगीराबाद ब्लॉक प्रमुख संगीता सिंह, ऊंचागांव ब्लॉक प्रमुख माया शर्मा, बीडीओ अनूपशहर मनीष कुमार मिश्रा, बीडीओ ऊंचागांव मोकम सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...