सहारनपुर, दिसम्बर 5 -- मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह को लेकर महाराज सिंह कॉलेज क्रीड़ा स्थल पर तैयारियां शुरू हो गई हैं। मैदान की साफ सफाई में कर्मचारी जुटे हैं। 12 से 15 दिसंबर के बीच 517 जोड़ों का विवाह कराया जाना प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना सम्पन्न कराने के लिए नगर निगम व जिला पंचायत राज विभाग के 50 से अधिक कर्मचारी मैदान की साफ सफाई में जुटे हैं। जेसीबी से मिट्टी को समतल कर गढ्ढों को भरने का कार्य जारी है। सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अजीत सिंह व उद्यान विभाग से नजीर अहमद, नेपाल सिंह सहित आठ कर्मचारी मशीनों से घास की सफाई कर रहे हैं। वार्ड 13 नगर निगम के सुपरवाइजर संजय का कहना है कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 517 जोड़ों के विवाह के लिए इस मैदान को चुना गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...