बिजनौर, फरवरी 12 -- नजीबाबाद। नजीबाबाद रायपुर मार्ग स्थित सिटी बैंकट हाल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 311 जोड़ों का विवाह संस्कार सम्पन्न कराया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। गुरुवार को रायपुर मार्ग स्थित सिटी बैंकट हाल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सामूहिक विवाह के अन्तर्गत 311जोड़ो का विवाह संस्कार सम्पन्न कराया गया। समाज कल्याण विभाग के एडीओ अतुल कुमार की देखरेख में 293 व नजीबाबाद नगर पालिका के 16 जोडे शामिल रहे। 311 जोड़ों में 286 हिन्दू व 25 मुस्लिम जोड़ो का सामूहिक विवाह कराया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र चौहान ने नव विवाहित जोड़ों को वैवाहिक जीवन में खुशहाली की कामना करते हुए आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह...