लखीमपुरखीरी, नवम्बर 23 -- पलियाकलां, संवाददाता। पलिया शहर के हर शंकर लान में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा विधायक रोमी साहनी, नगर पंचायत मैलानी की अध्यक्ष कीर्ति महेश्वरी, पलिया खंड विकास अधिकारी सर्वेश कुमार तिवारी, पलिया नगर पालिका अध्यक्ष लक्ष्मी देवी, बांकेगंज खंड विकास अधिकारी ऋषिकांत सहित पलिया व बांकेगंज ब्लॉक के पंचायत सेक्रेटरी मौजूद रहे। इस दौरान 105 जोड़े का विवाह होना था जिसमें 104 का विवाह हुआ एक जोड़ा अनुपस्थित रहा। सामूहिक विवाह में मुस्लिम के चार निकाह भी कराए गए। इस दौरान खानपान की पूरी व्यवस्था की गई थी। सभी नव विवाहिताओं को दान दहेज दिया गया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थाना अध्यक्ष पंकज त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...