सुल्तानपुर, मार्च 1 -- सदर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय व प्रमुख चंद्र प्रताप सिंह ने दिया नव दम्पतियों को आशीर्वाद मोतिगरपुर, संवाददाता ब्लॉक परिसर मोतिगरपुर में शनिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का गवाह बने 103 जोड़ों को पं अर्जुन प्रसाद पांडेय ने वेद मंत्रोच्चार के साथ हिंदू रीति रिवाज विवाह कराया। सदर विधायक राजप्रसाद उपाध्याय व प्रमुख चंद्र प्रताप सिंह ने लोगों के साथ नव युगल दंपति पर पुष्प वर्षा कर मंगल कामना की। शनिवार को ब्लॉक परिसर को दुल्हन की तरह सजाया गया। मण्डप मे 103 बेदियो पर नव युगल जोड़ों को विधि विधान से मंत्रोच्चार के बाद वर-वधू ने एक दूसरे को वर माला पहनाई। मुख्य अतिथि सदर विधायक , ब्लॉक प्रमुख , जिला समाज कल्याण अमित सिंह, खण्ड विकास अधिकारी महेश चंद्र त्रिपाठी, मण्डल अध्यक्ष डां विनय प्रजापति, जिला पंचायत सदस्य...