मऊ, मार्च 11 -- मधुबन। तहसील क्षेत्र अंतर्गत तिघरा धाम मंदिर प्रांगण में सोमवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन हुआ। इस आयोजन में फतहपुर मंडाव ब्लाक क्षेत्र के विभिन्न गांवों से कुल 250 जोड़े शामिल हुए। विद्वतजनों के मंत्रोच्चार के बीच विधि विधान के साथ सामूहिक विवाह सम्पन्न कराया गया। अग्नि को साक्षी मानकर जोड़ो ने एक दूजे का हाथ थामा। इस दौरान उपस्थित विधायक समेत अन्य अतिथियों ने वर वधू को आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक रामविलास चौहान ने कहा कि असहाय परिवार के बेटियों के लिए सामूहिक विवाह एक वरदान साबित हो रहा है। असहाय बेटियों की शादी की जिम्मेदारी प्रदेश सरकार ने उठाकर उन्हें लाभान्वित करने का काम किया है। सामूहिक विवाह के तहत प्रत्येक बेटी की शादी में 51 हजार रूपये उपहार के रूप में दिए जाने की व्यवस्था किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.