प्रयागराज, फरवरी 22 -- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने शनिवार को सपरिवार संगम में आस्था की डुबकी लगाई। महाकुम्भ नगर में सपरिवार पहुंचने पर जेपी नड्डा का स्वागत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने त्रिवेणी संकुल में किया। उसके बाद सभी अरैल घाट से फ्लोटिंग जेटी के जरिए संगम पहुंचे। यहां भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने परिवार और मुख्यमंत्री के साथ प्रवासी पक्षियों को दाना खिलाया। उसके बाद भाजपा अध्यक्ष ने सबसे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, नंद गोपाल गुप्ता नंदी, महापौर गणेश केसरवानी, विधायक सिद्धार्थनाथ सिंह और सतुआ बाबा संग संगम स्नान किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की जन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.