लखनऊ, जनवरी 8 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सोनभद्र के दुद्धी से सपा विधायक विजय सिंह गोंड के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि वे एक जनप्रिय जनप्रतिनिधि थे, जिन्होंने सदैव अपने क्षेत्र के विकास और समाज के वंचित वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित भाव से काम किया। उनका निधन प्रदेश की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। विधानसभा अध्यक्ष ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिजनों, समर्थकों व क्षेत्रवासियों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...