गया, जनवरी 5 -- मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना से इंटरमिडिएट प्रथम श्रेणी से उतीर्ण अल्पसंख्यक छात्राओं को राशि भुगतान की कार्रवाई चल रही है। योजनान्तर्गत वर्ष 2025 में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (उच्चतर माध्यमिक) इंटरमीडिएट की परीक्षा प्रथम श्रेणी से पास अल्पसंख्यक छात्राओं (केवल मुस्लिम लड़कियां) व बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड, पटना से मौलवी में प्रथम श्रेणी से पास अल्पसंख्यक छात्राओं (लड़कियां) को 15 हजार रुपये प्रति छात्रा की दर से भुगतान होगा। साथ ही फौकानियां में प्रथम श्रेणी से पास अल्पसंख्यक छात्र व छात्राओं को दस हजार की राशि बतौर प्रोत्साहन राशि का लाभ अल्पसंख्यक विभाग की ओर से दिया जाएगा। इस योजना के तहत राशि सीएफएमएस के माध्यम से विद्यार्थियों के आधार प्रमाणीकरण के आधार पर ही संबंधित छात्र-छात्राओं के बैंक खाते में ...