दिल्ली, फरवरी 7 -- दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को मटियाला विधानसभा क्षेत्र में लगभग 400 करोड़ रुपये की लागत के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अपना संकल्प दोहराते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए कभी फंड की कमी नहीं होने दी जाएगी। ये शिलान्यास केवल ईंट और पत्थर का प्रतीक नहीं है, बल्कि क्षेत्र के नागरिकों के विश्वास, सुविधाओं और बेहतर जीवन की मजबूत नींव हैं।क्या बोलीं सीएम मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार ने मटियाला विधानसभा क्षेत्र के लिए लगभग 400 करोड़ का बजट स्वीकृत किया है। इससे इस क्षेत्र के विकास कार्यों को गति मिलेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार का उद्देश्य विकास को कागजों तक सीमित रखना नहीं, बल्कि उसे जमीन पर उतारकर हर नागरिक के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना है। इस अवसर पर...