रांची, सितम्बर 23 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दिल्ली से रांची लौट आए हैं। मुख्य सचिव अलका तिवारी, सीएम के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, वन विभाग के सचिव अबु बकर सिद्दीख भी लौट आए हैं। जानकारी के अनुसार सीएम सोरेन और अधिकारियों ने दिल्ली में विधि विशेषज्ञों के साथ सारंडा वन्यजीव अभ्यारण्य के विषय में विमर्श किया है। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में बुधवार को होने वाली कैबिनेट की बैठक में इससे संबंधित प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है। ज्ञात हो कि पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड के सारंडा वन क्षेत्र को सेंचुरी घोषित नहीं करने पर कड़ी नाराजगी जताई है। न्यायालय ने मुख्य सचिव को आठ अक्तूबर को अदालत में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर जवाब देने को कहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...