लखनऊ, जनवरी 21 -- लखनऊ। भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने बुधवार की शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके कालिदास मार्ग स्थित सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने मिठाई वाले चौराहे पर निर्मित संत शिरोमणि रविदास जी की प्रतिमा के लोकार्पण कार्यक्रम के लिए मुख्यमंत्री को आमंत्रित किया। मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि भेंट के दौरान मतदाता पुनरीक्षण अभियान सहित अन्य संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की गई। आनंद द्विवेदी ने मुख्यमंत्री को लखनऊ महानगर द्वारा ड्राफ्ट मतदाता सूची में छूट रहे पात्र नागरिकों के नाम जोड़ने के लिए चलाए जा रहे अभियान तथा उसकी आगामी कार्य योजना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक पात्र नागरिकों को मतदाता सूची से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि लोकतांत्रिक प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.