लखनऊ, सितम्बर 24 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को मेदांता पहुंच कर वहां भर्ती कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर का हालचाल लिया। ओम प्रकाश राजभर रविवार से मेदांता में भर्ती हैं और उनका इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य में गड़बड़ी की शिकायत पर उन्हें उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अस्पताल में भर्ती करवाया था। अस्पताल के मुताबिक मंत्री के स्वास्थ्य में सुधार है। बुधवार को मुख्यमंत्री के साथ स्वास्थ्य विभाग के राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह भी थे। मुख्यमंत्री ओम प्रकाश राजभर के अलावा उनके परिवारीजनों से भी मिले और मंत्री के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने ओम प्रकाश राजभर के बेटे अरुण राजभर के बेटे आद्विक और बड़े बेटे अरविंद राजभर की पुत्री कौशिकी को गोद में लेकर दुलार भी किया। अरुण राजभर ने बताया कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.