बरेली, जनवरी 3 -- बरेली। फरीदपुर से भाजपा के विधायक रहे प्रोफेसर डॉ. श्याम बिहारी लाल के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए शनिवार सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बरेली स्थित उनके आवास पर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने दिवंगत विधायक के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की। बता दें कि विधायक प्रोफेसर श्याम बिहारी लाल का शुक्रवार को हृदय गति रुकने से निधन हो गया था। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। श्रद्धांजलि देने के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि श्याम बिहारी लाल एक सरल, कर्मठ और जनसेवा के प्रति समर्पित जनप्रतिनिधि थे। उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने परिजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य रखने की सांत्वना दी और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की। इस अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.