बेगुसराय, सितम्बर 7 -- बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। ग्रामीण व शहरी क्षेत्र की महिलाओं को रोजगार से जोड़ने वाली नई योजना मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना को जन-जन तक पहुंचाने के लिए नगर निगम कार्यालय परिसर में रविवार को मुख्य पार्षद पिंकी देवी, उप मुख्य पार्षद अनिता देवी व नगर आयुक्त सोमेश बहादुर माथुर ने प्रचार-सह-जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रचार रथ नगर निगम के सभी 45 वार्डों में जाएगा। साथ ही, महिलाओं को जागरूक करेगी। मुख्य पार्षद पिंकी देवी ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार ने महिला सशक्तीकरण को सबसे अधिक बढ़ावा देने वाले मुख्यमंत्री के रूप में पहचान बनायी है। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना को चालू कर उन्होंने समाज को नयी दिशा दी है। समाज व देश का विकास तभी होगा जब महिलाएं भी शैक्षणिक, राजनीतिक व आर्थिक रूप से सशक्त बनेंगी। इस योजना...