किशनगंज, फरवरी 17 -- किशनगंज। संवाददाता मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत, मेची सभागार जिला परिषद, किशनगंज में सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के 25 लाख लाभार्थी के खाते में दो हजार पाँच सौ करोड़ की राशि भेजी। लाभार्थियों के बैंक खाते में राशि अंतरण की गई। किशनगंज की महिलाएं, वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से इस कार्यक्रम से जुड़ीं। इस मौके पर जिला पदाधिकारी विशाल राज ने महिलाओं को इस योजना से मिली राशि से स्वरोजगार के साधन विकसित करने को कहा। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि किशनगंज की जीविका दीदियों ने इस योजना की राशि से पशुपालन, सूक्ष्म उद्यम इत्यादि कार्य शुरू किए हैं। कहा कि इस योजना की लाभार्थी द...