मधुबनी, सितम्बर 7 -- मधुबनी, निज संवाददाता । महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण के लिए सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 से मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना लागू करने का निर्णय लिया है। इस योजना का मुख्य लक्ष्य है कि राज्य के प्रत्येक परिवार की एक महिला को अपनी पसंद का रोजगार शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता दी जाए। योजना के तहत महिलाओं को पहली किस्त के रूप में 10 हजार रुपये बैंक खाते में सीधे हस्तांतरित किया जाएगा। सरकार का निर्देश है कि इस योजना का लाभ आयकर दाता परिवारों की महिलाओं को नहीं मिलेगा। शनिवार को नगर निगम में डिप्टी मेयर अमानुल्लाह खान की अध्यक्षता में वार्ड पार्षदों की बैठक में योजना की जानकारी देते हुए नगर आयुक्त अनिल कुमार चौधरी ने यह बात कही । उन्होंने योजना के क्रियान्वयन से संबंधित गाइडलाइन साझा की। मौके पर पार्षद बद्री नारायण राय, सा...