रांची, सितम्बर 28 -- रांची, संवाददाता। दुर्गा पूजा के शुभ अवसर पर राज्य सरकार ने झारखंड की महिलाओं को विशेष उपहार स्वरूप मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की सितंबर माह की किस्त जारी कर दी है। इस योजना के तहत रांची जिले की कुल 3 लाख 87 हजार 584 महिलाओं के बैंक खातों में आधार बेस्ड डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के जरिए 2500 रुपये प्रति लाभुक की दर से कुल 96 करोड़ 89 लाख 60 हजार रुपये का भुगतान किया गया। रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे न केवल उन्हें त्योहार के समय आर्थिक संबल प्राप्त होता है, बल्कि आत्मनिर्भर बनने की राह भी प्रशस्त होती है। प्रखंड व शहरी क्षेत्रों में भुगतान (सितंबर) अनगड़ा - 16,868 लाभुक अरगोड़ा शहरी क्षेत्र - 12,165 लाभुक बड़गाईं शहरी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.