लखीसराय, फरवरी 14 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय महिसोना के 50 छात्र-छात्राओं को बुधवार को राजगीर शैक्षणिक भ्रमण के लिए रवाना किया गया। डीडीसी सुमित कुमार एवं जदयू नेता सह पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि राकेश कुमार गुड्डू ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर बच्चों को रवाना किया। इस अवसर पर डीडीसी सुमित कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना का उद्देश्य विद्यार्थियों को शैक्षणिक यात्रा के माध्यम से बिहार के समृद्ध इतिहास, सांस्कृतिक धरोहर और ऐतिहासिक स्थलों से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि कक्षा में पढ़ाई के साथ-साथ ऐतिहासिक स्थलों का प्रत्यक्ष अवलोकन बच्चों के ज्ञान को और समृद्ध बनाता है। इस प्रकार की यात्राएं विद्यार्थियों के बौद्धिक और सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। ज...