मुंगेर, फरवरी 23 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। रविवार को मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के तहत राजकीय बुनियादी विद्यालय खंडबिहारी के दर्जनों छात्र-छात्राएं ऐतिहासिक धरोहर बौसी मंदार हिल के शैक्षणिक परिभ्रमण के लिए रवाना हुए। प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी प्रियंका कुमारी एवं मुखिया प्रतिनिधि गोपाल शरण सिंह ने हरी झंडी दिखाकर छात्रों के बस को रवाना किया। इस मौके पर बीडीओ प्रियंका कुमारी ने कहा कि सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का उद्देश्य विद्यार्थियों को ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं भौगोलिक स्थलों से प्रत्यक्ष रूप से अवगत कराना है, जिससे उनका सर्वांगीण विकास हो सके। वहीं दूसरी ओर मध्य विद्यालय कठना के प्रधानाध्यापक श्याम देव प्रसाद सिंह भी अपने विद्यालय के बच्चों के साथ मंदार हिल, बौसी के लिए रवाना हुए। अभिभावकों एवं शिक्...