मुंगेर, फरवरी 19 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। बुधवार को मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के तहत प्रखंड के मध्य विद्यालय भलुआकोल के छात्र-छात्रा शैक्षणिक परिभ्रमण के लिए ऐतिहासिक धरोहर बौसी मंदार हिल के लिए रवाना हुए। विद्यालय के प्रधानाध्यापक कपिल देव कुमार ने कहा कि सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का उद्देश्य विद्यार्थियों को कक्षा की सीमाओं से बाहर निकालकर ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और भौगोलिक विरासत से प्रत्यक्ष परिचय कराना है। ऐसे भ्रमण से बच्चों को न केवल इतिहास और महापुरुषों के बारे में जानकारी मिलती है, बल्कि वे विभिन्न स्थलों की भौगोलिक संरचना, प्राकृतिक परिवेश और भौतिक विशेषताओं को समझने का मौका मिलता है। इस मौके पर शिव गौतम कुमार, ज्वाला प्रसाद सिंह, सत्यदेव कुमार, शबनम कुमारी, सुशीला देवी सहित अन्य शिक्षक मौजूद थे। वहीं मध्य विद्यालय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.