हाजीपुर, जनवरी 22 -- हाजीपुर,एक प्रतिनिधि। सात निश्चय योजना के अंतर्गत जन्मजात दिल में सुराख के बच्चों के लिए मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना वरदान साबित हो रहा है। गुरुवार को जिले के दो बच्चों को नि:शुल्क दिल के ऑपरेशन के लिए अहमदाबाद स्थित श्रीसत्य साई हॉस्पीटल के लिए रवाना किया गया। जिला स्वास्थ्य समिति कार्यालय परिसर में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया,जो बच्चों को पहले राज्य स्वास्थ्य समिति पटना और फिर पटना एयरपोर्ट से अहमदाबाद जाएंगे। डीपीएम डॉ.कुमार मनोज,आरबीएसके जिला समन्वयक डॉ. शाइस्ता ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उपस्थित स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों ने बच्चों व उनके अभिभावकों को ढ़ांढस बंधाया और स्वस्थ होने की मंगलकामना के साथ रवाना किया। संवेदनशीलता व नि:शुल्क उपचार का संकल्प डीएम वर्षा सिंह ने स्वास्थ्य विभाग के इस प्रया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.