सहारनपुर, फरवरी 24 -- मुख्यमंत्री पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए मंगलवार को नगर निगम ने शहर में विभिन्न स्थानों पर त्वरित कार्रवाई की। अभियान के दौरान कई जगहों से अतिक्रमण हटाया गया तथा संबंधित लोगों से जुर्माना भी वसूला गया। मिशन कम्पाउण्ड क्षेत्र में दुकानों के बाहर नाला कवर कर अवैध रूप से बनाई गई सीढ़ियों को भी तुड़वाया गया। निगम ने चेतावनी दी है कि दोबारा निर्माण किए जाने पर सख्त कार्रवाई करते हुए निर्माण ध्वस्त कर दिया जाएगा। नगरायुक्त शिपू गिरि के निर्देश पर निगम के प्रवर्तन दल ने मुख्यमंत्री पोर्टल एवं जनसुनवाई में आई शिकायतों पर अभियान चलाया। पोर्टल पर शिकायत मिली थी कि अग्रसेन चौक स्थित नगर निगम की एक दुकान को किरायेदार ने अवैध रूप से दो हिस्सों में बांटकर एक हिस्सा आगे किराये पर दे दिया है। इस पर प्रवर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.