हरिद्वार, सितम्बर 16 -- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर भाजयुमो के जिलाध्यक्ष विक्रम भुल्लर के नेतृत्व में युवाओं ने सिहंद्वार पर गंगा में दुग्धाभिषेक कर उनकी दीर्घायु की कामना की। उन्होंने कहा कि सीएम धामी के विजन को साकार करने के लिए काम किया जाएगा। मंगलवार को भाजयुमो के जिलाध्यक्ष विक्रम भुल्लर के नेतृत्व में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन मनाया। विक्रम भुल्लर ने कहा कि प्रदेश के ओजस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं, जिनमें नकल विरोधी कानून बनाकर मेधावी युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान किया। इसी के साथ समान नागरिक संहिता लागू कर बढ़ रही असामाजिक प्रवृत्तियों से बचाने के लिए अहम काम किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...