नई दिल्ली, अप्रैल 19 -- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड में वक्फ की 5700 संपत्तियों की एक-एक इंच की जांच कराएंगे। वक्फ संपत्तियों पर जहां भी अवैध कब्जे पाए जाएंगे, उन्हें अभियान चलाकर मुक्त कराया जाएगा। मुख्यमंत्री ने यह बातें शुक्रवार को भाजपा के देहरादून स्थित प्रदेश मुख्यालय में कहीं। वह यहां वक्फ संशोधन जनजागरण अभियान के तहत आयोजित कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने नये वक्फ कानून को ऐतिहासिक और गरीबों का कल्याण सुनिश्चित करने वाला बताया। साथ ही कहा कि नये वक्फ कानून को देवभूमि में कड़ाई से लागू कराते हुए गरीबों को उनका हक दिलाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में अतिक्रमण, अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान पहले से ही जारी है। बकौल धामी, हमारी सरकार ने धर्म के आधार पर कभी किसी पर कार्रवाई नहीं की बल्कि कानून ...