पटना, जनवरी 2 -- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पांच जनवरी को पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी की जयंती पर उनकी आदमकद प्रतिमा का अनावरण करेंगे। राजेंद्र नगर स्थिति सुशील मोदी स्मृति पार्क में यह प्रतिमा स्थापित होगी। सुशील कुमार मोदी स्मृति शोध संस्थान के अध्यक्ष और कुम्हरार विधायक संजय गुप्ता ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी। प्रतिमा अनावरण के बाद मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित भव्य जयंती समारोह का उद्घाटन करेंगे। संजय गुप्ता ने बताया कि समारोह की तैयारी अंतिम चरण में है। समारोह में बिहार के प्रमुख शोधकर्ताओं एवं सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रही चुनिंदा संस्थाओं को उनकी विशिष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया जाएगा। वहीं पूरे प्रदेश में पूर्व संध्या और सात से नौ जनवरी तक पौधरोपण, रक्तदान, कंबल वितरण, दिव्यां...