साहिबगंज, जुलाई 17 -- बोरियो, प्रतिनिधि। पशुपालन विभाग के राज्य स्तरीय अनुसमर्थन दल ने गुरुवार को मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत लाभुकों का स्थल निरीक्षण किया। दल में राजकीय वैगन फैक्टरी कांके, रांची के पर्यवेक्षक डॉ. बिनोद कुमार, बत्तक प्रजनन प्रक्षेत्र रांची के प्रबंधक डॉ. मुकेश कुमार शामिल थे। अनुसमर्थन दल ने बोरियो प्रखंड में संचालित मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत बालीडीह के मुर्गीपालन लाभुक पारस नाथ मंडल, विशनपुर के क्लाईमेंट मुर्मू का सुअर पालन एवं बीचपुरा की मंजू देवी तथा दुलारी देवी के बकरी पालन योजना का स्थलीय जांच किए। दल के बिनोद कुमार ने बताया कि तीनों योजना में मनरेगा से शेड बनना है, लेकिन नहीं बना है। मौके पर भ्रमणशील प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ. मुरलीधर दिनकर थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.