नई दिल्ली, मई 8 -- रेखा गुप्ता ने महिला सशक्तिकरण और वैश्विक साझेदारी जैसे विषयों पर चर्चा की नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को सचिवालय में आयोजित संवाद कार्यक्रम में 12 देशों की महिला उच्चायुक्तों के साथ मुलाकात की। कार्यक्रम में सांस्कृतिक आदान-प्रदान, महिला सशक्तिकरण, और वैश्विक साझेदारी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस संवाद का मुख्य उद्देश्य वैश्विक साझेदारी को बढ़ावा देना, सांस्कृतिक और विकासात्मक सहयोग को बढ़ाना है। इस मौके पर सेशेल्स, ट्यूनिशिया, नॉर्वे, रवांडा, चेक रिपब्लिक, स्विट्जरलैंड, तंजानिया, थाईलैंड, कंबोडिया, मालदीव, नीदरलैंड और रोमानिया की महिला उच्चायुक्त मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...