गुड़गांव, नवम्बर 10 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सोमवार को गुरुग्राम में कांग्रेस को आड़े हाथ लिया है। उन्होंने कांग्रेस की ओर से वोट में गड़बड़ी के लगाए जा रहे आरोप को सिरे से खारिज दिया। पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस देश को गुमराह करने का काम कर रही है। उन्होंने राहुल गांधी, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को आड़े हाथ लिया। कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस को नुकसान पहुंचाने में भूपेंद्र सिंह हुड्डा का हाथ है। नायब सैनी ने एक सवाल के जवाब में कहा कि अगर वोट में गड़बड़ी करनी होती तो भाजपा हरियाणा में 10 सीट पर क्यों हारती। जिन लोगों के मृत होने के बाद वोट कास्ट होने का जिक्र राहुल गांधी कर रहे हैं, उन्हें जब मीडिया ने ढूंढकर इंटरव्यू किया तो उन्होंने क...