पटना, सितम्बर 16 -- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विश्वकर्मा पूजा पर प्रदेश एवं देश के सभी श्रमिक भाई-बहनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। अपने शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा है कि आज का दिन सृजन के प्रणेता भगवान विश्वकर्मा की आराधना का दिवस है। आज राज्य जिस प्रकार विभिन्न क्षेत्रों में तरक्की के नये आयामों को छू रहा है, उसमें हमारे श्रमिक भाई-बहनों का अतुलनीय योगदान है। मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की है कि सभी श्रमिक बंधु एवं श्रम संगठन राज्य के औद्योगिक विकास एवं उत्पादकता में वृद्धि के लिए पूर्ण सहयोग देंगे। उन्होंने कहा है कि मेरा विश्वास है कि सभी श्रमिक भाई-बहनों के सहयोग से राज्य निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहेगा। उन्होंने राज्यवासियों से विश्वकर्मा पूजा को आपसी भाईचारा, पारस्परिक प्रेम एवं सामाजिक सौहार्द्र के साथ मनाने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.