पटना, सितम्बर 30 -- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नवरात्र की महाअष्टमी के दिन मंगलवार को अगमकुआं स्थित शीतला माता मंदिर पहुंचे और शीतला माता मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद पटना सिटी स्थित बड़ी पटनदेवी मंदिर और छोटी पटनदेवी मंदिर में भी जाकर उन्होंने पूजा-अर्चना की। पुरोहितों ने मंत्रोच्चार के साथ मुख्यमंत्री को विधिवत पूजा कराई। मुख्यमंत्री ने मां शीतला देवी, मां बड़ी पटनदेवी और मां छोटी पटनदेवी माता से राज्य की सुख, शांति, समृद्धि एवं प्रगति की कामना की। मुख्यमंत्री ने मारूफगंज स्थित श्री श्री बड़ी देवी जी तथा श्री श्री दलहट्टा देवी जी जाकर भी मां भगवती दुर्गा की पूजा अर्चना की। मारूफगंज मारवाड़ी सेवा समिति की ओर से मुख्यमंत्री को अंगवस्त्र, पाग एवं प्रतीक चिह्न भेंट किया गया। पूजा-अर्चना के दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.