लखनऊ, फरवरी 9 -- हर नागरिक की सेवा, सुरक्षा को प्रतिबद्ध है सरकारः मुख्यमंत्री शासकीय दायित्वों की व्यस्तताओं के बीच भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 'जनता दर्शन' हापुड़ से आए सैनिक ने जमीन कब्जे की शिकायत की, मुख्यमंत्री ने स्थानीय प्रशासन को तत्काल मामले की जांच कर कार्रवाई का दिया निर्देश लखनऊ, विशेष संवाददाता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बाल प्रेम सोमवार को एक बार फिर दिखाई दिया। सोमवार को जनता दर्शन के दौरान अपने माता-पिता के साथ कुछ बच्चे भी पहुंचे तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनसे खुलकर बात की। उनका हालचाल पूछा और उनकी पढ़ाई के बारे में भी जानकारी की। बच्चों से मुख्यमंत्री बोले-खूब मन लगाकर पढ़ाई करना और मोबाइल से दूर रहना। मुख्यमंत्री ने इन बच्चों पर स्नेह बरसाने के साथ उन्हें चाकलेट भी दी। मुख्यमंत्री ने शासकीय दायित्वो...