पटना, अप्रैल 17 -- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की जयंती पर गुरुवार को कंकड़बाग की बहादुरपुर हाउसिंग कॉलोनी पार्क नंबर 2 में आयोजित राजकीय समारोह में भाग लिया। मुख्यमंत्री ने चंद्रशेखर की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया एवं भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विधानसभा के अध्यक्ष नंदकिशोर यादव, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, पूर्व मंत्री श्याम रजक, बिहार राज्य नागरिक परिषद् के पूर्व महासचिव अरविंद कुमार उर्फ छोटू सिंह, बिहार बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य शिवशंकर निषाद समेत अन्य जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य व्यक्तियों, सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने भी चंद्रशेखर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मौके पर सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग की ओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.