लखनऊ, फरवरी 18 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा है कि रमज़ान के पवित्र दिनों में रोज़ा, मानवता की सेवा, ईश्वर की बन्दगी जैसे नेक कार्यों से धैर्य, आत्म अनुशासन, सहनशीलता, सादगी आदि मूल्यों को बढ़ावा मिलता है। इससे परस्पर प्रेम और भाईचारे की भावना बलवती होती है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश समरसता, बन्धुता और सांस्कृतिक एकता की मिसाल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.