रांची, सितम्बर 21 -- मैकलुस्कीगंज, प्रतिनिधि। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पत्नी कल्पना सोरेन के साथ रविवार को निजी दौरे पर मैकलुस्कीगंज पहुंचे। उन्होंने मैकलुस्कीगंज के कई पर्यटन स्थलों का निरीक्षण किया। उनके साथ रांची उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री और रांची के एसएसपी राकेश रंजन थे। मुख्यमंत्री सबसे पहले मैकलुस्कीगंज स्थित डाकबंगला पहुंचे, जहां उन्होंने काफी समय बिताया और अधिकारियों से मैकलुस्कीगंज के पर्यटन स्थलों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने नकटा पहाड़ सहित कई स्थलों का भ्रमण किया और सर्वधर्म स्थल सहित अन्य पर्यटन स्थलों के संबंध में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से मैकलुस्कीगंज को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने से संबंधित बातों पर चर्चा की। भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री मैकलुस्कीगंज डाकबंगला में भी ठहरे। यहां स्थानीय एंग्ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.