पटना, दिसम्बर 5 -- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को पटना पुस्तक मेला का दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया। गांधी मैदान में आयोजित पटना पुस्तक मेले के आयोजक मंडल ने मुख्यमंत्री को पुस्तक भेंटकर उनका स्वागत किया। पुस्तक मेला 16 दिसम्बर तक चलेगा। उद्घाटन के पश्चात मुख्यमंत्री ने मेला परिसर का भ्रमण कर विभिन्न प्रकाशनों द्वारा लगाये गये स्टॉल का जायजा लिया। इस क्रम में मुख्यमंत्री ने बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के स्टॉल का भी उद्घाटन किया। मेला प्रांगण में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, महिला एवं बाल विकास निगम, श्रम संसाधन विभाग, विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग सहित अन्य विभागों की प्रदर्शनी लगायी गयी है। मौके पर जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष उदयकांत मिश्रा, मुख्यमंत्री के प्रध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.