पटना, सितम्बर 28 -- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दुर्गापूजा और दशहरा पर्व के शुभअवसर पर प्रदेश और देशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि दुर्गापूजा-दशहरा का पर्व हर्ष व उल्लास का पर्व है। दशहरा पर्व को विजय पर्व के रूप में मनाया जाता है। यह पर्व असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। यह हमारे जीवन में संयम और आत्मिक बल का संचरण करने वाला पर्व है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे दुर्गापूजा और दशहरा को पारस्परिक सद्भाव, आपसी भाईचारा व शांतिपूर्ण तरीके से हर्षोल्लास के साथ मिल-जुलकर मनाएं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.