मेरठ, जनवरी 14 -- जल संरक्षण एवं समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए मेरठ के युवा समाजसेवी एवं सारथी संस्था के उपाध्यक्ष दिव्यांश टंडन को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सर्वोच्च पुरस्कार स्वामी विवेकानंद यूथ अवार्ड से सम्मानित किया। यह कार्यक्रम लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित किया था। दिव्यांश को प्रदेश सरकार की ओर से 50 हजार का चेक, स्वामी विवेकानंद की कांसे की प्रतिमा, प्रशस्ति पत्र और शॉल प्रदान किया। व्यक्तिगत श्रेणी में यह पुरस्कार प्रदेश में विभिन्न क्षेत्रों मे उत्कृष्ट कार्य करने वाले दस युवाओं को चयनित किया था। दिव्यांश को यह पुरस्कार उनके द्वारा जल संरक्षण के लिए पानी पंचायत के माध्यम से जल संरक्षण के प्रति जन जागरूकता करने, जल संरक्षण के विभिन्न उपायों से जल की बूंद-बूंद को संचित करने, वृहद ...